डॉ. राजेश पुरोहित के कर कमलों से हुआ द्रविड़ गौरव का विमोचन

दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की तमिलनाडु इकाई की मासिक ई पत्रिका द्रविड़ गौरव के वार्षिकोत्सव विशेषांक का विमोचन संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित के कर कमलों से साहित्य संगम संस्थान तमिलनाडु के फेसबुक मंच पर रविवार रात 8 बजे किया गया।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार इस कृति के सम्पादक मंडल में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र कुमार रोहित राज राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह मिलिंद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय प्रमाणन अधिकारी संगीता मिश्रा हैं। इस कृति के प्रधान संपादक मनोज कुमार पुरोहित हैं।

रविवार को आयोजित भव्य विमोचन समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारी गण सहित तमिलनाडु इकाई के प्रांतीय पदाधिकारी रजनी हरीश अध्यक्षा श्वेता धूत सह अध्यक्षा ज्ञानेश्वर किरतपुरी पंच परमेश्वर गीता परिहार कार्यकारी अध्यक्षा कलावती करवा परामर्शदात्री मौजूद रही।

इस मासिक ई पत्रिका विशेषांक में 43 पृष्ठ है जो मल्टीकलर के हैं जिसमे विभिन्न प्रदेशों के 34 रचनाकारों की काव्य रचनाएं प्रकाशित की गई है। विमोचन समारोह के शुभ अवसर पर डॉ. राजेश पुरोहित ने बधाई देते हुए कहा कि तमिलनाडु में हिंदी साहित्य का विपुल सृजन हो रहा है जो हम सबके लिए गौरव की बात है।