मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने दे दी हैं। अच्छे औसत किस्म के कच्चे जूट का सरकारी खरीद मूल्य तीन हजार सात सौ रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय दीर्घावधि कृषि मिशन के अंतर्गत केंद्र समर्थित योजना राष्ट्रीय बांस मिशन को 14वें वित्त आयोग की शेष अवधि के लिए जारी रखने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस उद्देश्य के लिए एक हजार दो सौ 90 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय बांस मिशन के दिशा निर्देश तय करने के लिए कार्यकारी समिति को अधिकृत करने की भी स्वीकृति दी गई है।