राजस्थान के सेवारत हड़ताली डॉक्टरों ने 12 दिन से चली आ रही अपनी हड़ताल को समाप्त करने के लिए आज सरकार के साथ नए सिरे से वार्ता शुरू की। यह वार्ता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री काली चरण सर्राफ और अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक शिष्टमंडल के बीच हो रही है।