हरदोई- उत्तर रेलवे मुरादाबाद के मंडल रेल प्रबंधक ने स्थानीय रेलवे स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया व जरुरी दिशा निर्देश दिए।
शनिवार की दोपहर को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुँचे मंडल रेल प्रबंधक ए के सिंघल ने स्टेशन पर निर्माणाधीन भवन, गैंग्स नंबर 13, ओएचटी डिपो, स्टेशन मास्टर कक्ष वा नवनिर्माण भवन आदि का गहनता से निरीक्षण किया वा आलाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीआरएम मुरादाबाद का यह निरीक्षक मंडल रेल महा प्रबंधक के निरीक्षण से ठीक पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है । डीआरएम निरीक्षण के बाद स्पेशल ट्रेन से वापस मुरादाबाद की ओर रवाना हो गए। डीआरएम ने प्रत्येक उस स्थान का निरीक्षण किया जहाँ जीएम नॉर्दर्न रेलवे को निरीक्षण करना है ।
जीएम का स्थानीय स्टेशन पर निरीक्षण का कार्यकम 19 मार्च को होना प्रस्तावित है । जिसके चलते कुछ दिन पूर्व एडीआरएम अश्विनी कुमार ने भी स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस मौके पर सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, कमर्शियल इंस्पेक्टर मनीष बाजपेई, अम्बुज मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक एमआई खान, सीआईटी चंद्र शेखर, सहायक स्टेशन अधीक्षक बबलेश कुमार आदि रेल कर्मी मौजूद रहे।