बैंकिंग कारोबार कर रही संस्था में पड़ा ताला, करोड़ों लेकर संचालक फ़रार

 कछौना (हरदोई)- कस्बे मे लगभग पन्द्रह वर्षों से सपना ग्रुप के नाम से बैंकिग का कारोबार कर रही कम्पनी के कार्यालय मे अचानक तालाबन्दी होने से कस्बे के सैकडों ग्राहक परेशान नजर आ रहे हैं । वहीं बैंक के एजेन्ट कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं ।
               बताते चलें कि लगभग पन्द्रह वर्ष पहले कस्बे के यू. पी. सिंह ने हरदोई लखनउ रोड पर सपना ग्रुप के नाम से एक बैंक का कारोबार शुरु किया । धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या व सावधि खातेदारों की संख्या बढ़ती चली गयी । ग्राहकों को विश्वास हो जाने के बाद पाँच साल मे दो गुना पैसा देने वाली बैंक में फिक्स डिपाजिट करना शुरु कर दिया । बैंक का कारोबार भी बढ गया । बैंक करोड़ों का व्यापार करने लगी और खातेदारों की संख्या लगभग तीन हजार के करीब पहुँच गयी । अचानक 29/11/2018 से बैंक के मुख्य गेट में ताला लग गया व कम्पनी के मुख्य संचालनकर्ता यू. पी. सिंह के सभी मोबाइल स्चीच आफ हो गये । जिससे खाताधारकों मे खलभली मच गयी ।
              बैंक के खाताधारक मुन्ना पुत्र महबूब जिनका 27000 रू., अजीज 77000 रू., छोटे मिस्त्री 27000 रू., सियाराम पुत्र सुखरासी 50000 रू., राज पुत्र सुखरासी के 35000 समेत सैकडों ग्राहकों का धन इस कम्पनी में जमा है । ग्राहकों ने बताया कि बीस दिन से बैंक मे ताला लगा है । कोई भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है, जिससे पैसा डूबता नजर आ रहा है । वहीं कस्बे के अन्य ग्राहकों ने बताया कि कस्बे से लगभग दो करोड से ऊपर का व्यापार कर ग्रुप के संचालनकर्ता लापता हैं । सोचने वाली बात है कि कस्बे की अन्य सरकारी बैंकों से भी ग्रुप के चेयरमैन यू. पी. सिंह ने लाखों का कर्जा ले रखा है । कस्बे मे संचालित केनरा बैक के मैनेजर जितेन्द सिंह ने बताया कि यू. पी. सिंह ने बिजनेस करने हेतु बैंक से तेइस लाख रुपये ले रखा है । वहीं एक स्कार्पियो गाड़ी भी फाइनेंस करा रखी है । अचानक इनके गायब होने के कारण बैंक ने स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है । बैंको के अनुसार यदि जल्द झ्नकी कोई जानकारी नहीं मिली तो गांव में इनकी जमीन नीलाम कर बैंक का लोन अदा किया जायेगा। खाताधारकों की मानें तो बैंक के चेयरमैन लगभग पाँच करोड़ रुपये लेकर फरार हैं । खाताधारक परेशान नजर आ रहे हैं । वहीं यू. पी. सिंह के परिजन भी कुछ बताने की स्थित में नहीं हैं । फिलहाल ग्राहकों का पैसा डूबता नजर आ रहा है ।