ओडीएफ ग्रामों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न

                  स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत ओडीएफ ग्रामों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । बैठक में ब्लाक टोडरपुर, बेंहदर, बिलग्राम, पिहानी की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह में अपने ब्लाकों में होने वाले ओडीएफ गांवों की स्थित सुधार लें और लोग गांवों में बन रहे शौचालय की शतप्रतिशत एमआईएस कराने के साथ फोटो अपलोड करायें ।
                  जिलाधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिये कि 31 दिसम्बर 2017 तक अधिक से अधिक गांवों में शतप्रतिशत शौचालयों का निर्माण करायें । उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार से कहा कि जिन ब्लाकों की शौचालय निर्माण में प्रगति अच्छी नहीं है उन ब्लाकों के गांवों का वह स्वयं व जिला विकास अधिकारी, पीडी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी देखें और तय समय सीमा तक सभी गांवों को ओडीएफ कराने का प्रयास करें । बैठक में सभी एडीओ पंचायत एवं प्रेरक मौजूद रहे ।