आईजी के आदेश पर एफआईआर दर्ज

            शाहाबाद- स्थानीय कोतवाली में पुलिस महानिरीक्षक के आदेश से एक महिला की रिपोर्ट बीस दिन के बाद दर्ज की गयी । नगर के मोहल्ला अल्हापुर इब्नेजयी में सलीम आदि लोग अपने व्यवसाय के अक्सर बाहर रहते है । दिन में घर पर केवल महिलायें ही मौजूद रहती हैं ।
           गत 29 नवम्बर को रोशन जहाँ पत्नी सलीम अपनी देवरानी हिना बानो के साथ घर मे थी । इसी बीच पड़ोस के लईक और हनीफ घर मे जबरिया घुस गये और धक्का देकर हिना बानो के गले की जंजीर तोड़कर भाग गये । कोतवाली में शिकायत करने पर पुलिस ने लईक को शांति भंग करने के आरोप में पकड़कर चालान कर दिया व लूट का मुकदमा दर्ज नहीं किया । अब आई जी के आदेश से मुकदमा दर्ज किया है ।