अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे “आसमा है आगे” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरदोई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आसमा है आगे थीम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र, रेलवेगंज, आई टी आई (पुरुष), आई टी आई (महिला) में जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

णकार्यकम में महिलाओं सम्बन्धी चुनौतियों, समस्याओं आदि विषयों पर चर्चा की गयी। विभाग से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी के साथ ही समस्त हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी प्रदान की गई एवं जानकारी अन्य लोग तक पहुंचाने की अपील की गई।

उक्त कार्यकम में महिला कल्याण अधिकारी सुश्री प्रियंका पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री प्रगति सिंह , शिक्षक-शिक्षिकाओं, मुख्य सेविका, आँगनबाड़ी कार्यकर्त्रिओं, बालिकाओं-बालकों आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।