अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए सेल्फ़ डिफ़ेंस कार्यशाला का हुआ आयोजन

सिराथू, कौशांबी। पुलिस लाइन परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षकों द्वारा मनचलो से निजात पाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा के उद्देश्य से प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का शुभारंभ वामसारथी पुलिस वेलफेयर की अध्यक्षा एकता सिंह ने फीता काटकर किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशांबी अभिनंदन सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशिक्षकों द्वारा पुरातन भारतीय समाज में महिलाओं की भागीदारी के महत्व को बताया कि पहले के समय में कोई भी सामाजिक कार्यक्रम यज्ञ, पूजा, अन्य अवसरों पर महिलाओं की उपस्थिति के बिना कार्यक्रम को अधूरा माना जाता था। भारतीय समाज में काफी समय से विदेशी हस्तक्षेप रहा। जिसके परिणाम स्वरुप भारतीय समाज में महिलाओं की भागीदारी को अनदेखा किया जाता रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता आज भारतीय समाज में पड़ रही है।

भारतीय समाज में महिलाओं की भागीदारी तभी बढ़ाई जा सकती है। जब उनमें सुरक्षा की भावना जागृत हो। इसी भावना को बढ़ाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने डायल 1090, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, महिला अपराध के मुकदमों में त्वरित कार्यवाही कर सजा दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इस जनपद के सभी थानों में महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट