प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत साक्षात्कार 08 दिसम्बर को

उपायुक्त उद्योग/संयोजक टास्क फोर्स समिति जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र लालजीत सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति द्वारा क्रियान्वयन संस्था जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग लखनऊ में आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 08 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे विकास भवन सभागार में कराया जायेगा। उन्होने दोनों संस्थाओं के अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर अपने मूल प्रपत्रोें के साथ साक्षात्कार में भाग लेना सुनिश्चित करें।