छात्रों और पुलिस ने मिलकर लावारिस बच्चे के पिता का लगाया पता

नोएडा में कल शाम 06:30 बजे बॉटैलिकल गार्डेन में ड्यूटी पर तैनात PRV 1842 के जवानों को 03 होनहार और समाज के लिए कुछ करने की चाहत रखने वाले छात्रों ने एक लापता बच्चा सौंपते हुए बताया कि उन्हें बच्चा रोते हुए दयनीय दशा में मिला । छात्रों ने कहा कि हमें लगा कि यह बच्चा अपने परिजनों से भटक गया है । इसके बाद जवानों एवं छात्रों ने बच्चे के वारिसों को ढूँढने का प्रयास शुरू कर दिया । अछक प्रयास के बाद छात्रों और पुलिस ने मिलकर मासूम बच्चे के पिता का पता लगाकर बच्चे सोहेल (07 वर्ष) को उसके पिता जाहिद को सौंप दिया ।

वहीं आज दिन में करीब 12.30 बजे PRV 1857 पर मुस्तैद जवानों को एक राहगीर ने सूचना दी कि बदमाश मोबाइल फ़ोन छीनकर भागे जा रहे हैं । वह लुटेरे नीली अपाचे बाइक पर सवार हैं । पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों बदमाशों को मोबाइल व बाइक सहित सूरजपुर-परी चौक रोड पर पीछा कर घेरकर पकड़ लिया । पुलिस ने इनके कब्ज़े से 03 मोबाइल भी बरामद किये ।