बृजमोहन लांबा के करकमलों से हुआ साक्षात्कार संगम का विमोचन

दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के तत्त्वावधान में हिन्दी मासिक महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागी साहित्यकारों ने अपना साक्षात्कार देकर इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया‌।

साक्षात्कार संगम संपादक नवीन कुमार भट्ट नीर ने बताया कि बृजमोहन लांबा साहब लंदन के करकमलों साक्षात्कार संगम का विमोचन दिनांक 02 जनवरी 2023 सोमवार को सायं 4:30 बजे साहित्य संगम संस्थान काव्य मंच पर किया गया। लांबा साहब जी ने साक्षात्कार संगम का विमोचन करते हुए संपादक मण्डल का आभार जताते हुए इस पुस्तक की महत्ती खूबसूरत अंदाज में खूबियां बताई साथ ही साहित्य संगम संस्थान हिन्दी के प्रति कर रहे व्यापक अभियान सीमित न होकर पूरे विश्व में छा जाएं इस पर सबकी सहभागिता की बात कही।

संपादक नीर निश्चित ही साहित्य संगम संस्थान के अभिनव प्रयास एक न एक दिन वो मुकाम हासिल करेगा आपने इस साक्षात्कार संगम का विमोचन करनें के लिए अपना अनमोल समय निकालकर इसका विमोचन कर सफल बनाया।

उक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय पदाधिकारियों में राजवीर सिंह मंत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ राजेश पुरोहित उपाध्यक्ष, मिथलेश सिंह मिलिंद कार्यकारी अध्यक्ष, नंदिता माजी सह अध्यक्ष, कविराज तरुण महासचिव,छाया सक्सेना प्रभु कोषाध्यक्ष साथ ही विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारिओं के अलावा वरिष्ठ कनिष्ठ नवोदित साहित्य कारों उपस्थित हुए, नवीन कुमार भट्ट नीर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सारगर्भित प्रतिक्रिया देकर उत्साह वर्धन किए इसके लिए आभार वंदन। यह जानकारी नवीन कुमार भट्ट नीर सम्पादक साक्षात्कार संगम ने दी।