कछौना, हरदोई। विकास खण्ड कछौना क्षेत्र की ग्राम सभा गौसगंज में राज्य वित्त व 15 वां वित्त आयोग एवं मनरेगा आवास योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर अनिमितताओं की शिकायत ग्राम सदस्यों ने विधायक आशीष सिंह आशू से की थी, जिस पर विधायक आशीष सिंह आशू के निर्देश पर टीएससी जांच की टीम गठित की गई। विशेष सचिव द्वारा जारी पत्र से ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बताते चलें विकासखंड कछौना की ग्राम सभा गौसगंज के ग्राम सदस्यों ने ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों राज्य वित्त/15वां वित्त आयोग एवं मनरेगा आवास योजना में वर्ष 2021-22 में ग्राम प्रधान हसरतुन निशा व ग्राम पंचायत अधिकारी ( सचिव ) कुलदीप कुमार द्वारा काफी अनिमितताओं के साथ सरकारी धन राशि का गबन का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता कैलाश कुमार, सुशील कुमार, किरन, सुशीला देवी, सुरेंद्र कुमार, विधायक आशीष कुमार सिंह आशू ने संज्ञान लेते हुए शासन में शिकायत की थी जिस पर विशेष सचिव के निर्देश पर ग्राम सभा में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए टीएससी जांच गठित की गई थी। जिस पर गठित टी0 एस0 सी0 टीम ने ग्राम पंचायत गौसगंज पहुंच कर स्थलीय जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता