कछौना (हरदोई)- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फिदायीन हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बहुजन मुस्लिम महासभा, भारतीय जनता पार्टी कछौना मंडल, ग्रामीण सेवा फाउंडेशन आदि संगठनों ने संयुक्त रूप से उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। साथ ही शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
विरोध प्रदर्शन कर रहे संगठन बहुजन मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष फैजान अहमद फैजी ने बताया कि पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत का सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में उनके साथ मुख्य रूप से मुस्लिम महासभा के पदाधिकारी गोपाल वर्मा, रमेश रावत, कपिल यादव, शाबान अहमद, सुहेल अहमद एवं सामाजिक संगठन ग्रामीण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी अरुण राठौर व पदाधिकारी पी.डी.तिवारी, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
वहीं साथ ही भारतीय जनता पार्टी कछौना मंडल (विधानसभा बालामऊ) की मंडल कार्यकारिणी ने मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह के नेतृत्व में कश्मीर हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।मंडल अध्यक्ष ने आतंकी संगठन द्वारा किए गए फिदायीन हमले की निंदा करते हुए इसे बेहद शर्मनाक हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। विरोध प्रदर्शन के इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, महामंत्री नवीन पटेल, जिला विस्तारक सुरेंद्र गुप्ता, सेक्टर संयोजक भय्यालाल द्विवेदी, सुनील सिंह, प्रमोद सिंह, शिवम मिश्रा, एस.बी.सिंह सेंगऱ, मदन राठौर, प्रेम यादव आदि शामिल रहे।