जुआं खेलते एक को दबोचा, तीन मौके से हुए फरार

पिहानी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नरधिरा में जूनियर स्कूल के परिसर में जुआं खेलते हुए कुल चार में से एक को पुलिस ने धर दबोचा। जबकि तीन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

Indian Voice 24 News
मंगलवार रात्रि किसी मुखबिर की सूचना पर करीब 11:30 बजे ग्राम नरधिरा में जूनियर हाई स्कूल के मैदान में जुआं खेल रहे जुआरियों को पकड़ने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। जिसमें से एक व्यक्ति छुन्ना पुत्र मलहूत निवासी ग्राम कुइयां को मौके पर पकड़ लिया गया और पंडरवा गांव के रहने वाले अन्य तीन शब्बन पुत्र इनायतुल्लाह, अच्छन पुत्र हिदायतुल्ला व एक अज्ञात वहां से भाग निकले। मौके से पुलिस को कुल 8600 रुपये और ताश के पत्ते मिले। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।