धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

रामू बाजपेयी

बैजूपुर (हरदोई)- हरदोई जिले के बैजूपुर गांव में शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने पूरी श्रद्धाभक्ति के साथ अपने सिर पर कलश रखकर गांव का भृमण किया।

आपको बताते चलें कि बैजूपुर में एक भव्य श्रीमद्भागवत कथा के साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन सुनील त्रिवेदी के द्वारा किया गया है जो 9 नवंवर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी।उसी के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। भागवत कथा में कथा व्यास के रूप में नैमिषारण्य से पधारे गोविंद आचार्य मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर आयोजक सुनील त्रिवेदी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख
सुरेश चंद्र त्रिवेदी, शेष अवस्थी, अमित त्रिवेदी, सुभाषचंद्र त्रिवेदी, सोनू अवस्थी, त्रिपुरेश त्रिवेदी, रजनीश त्रिवेदी आदि के साथ साथ सैकडों भक्त मौजूद रहे।