सौरभ सिंह (पिहानी)
—————————————————————हरदोई|तवाली पिहानी मोहल्ला मुरीदखानी रामलीला मैदान के निकट झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल ने पहुंचकर शव को बरामद किया। फिलहाल बरामद किया गया शव किसी पुरुष अधेड़ का बताया जा रहा है और अभी तक यह जानकारी नहीं हो पाई है कि आखिर यह शव कहां का और किसका है..
पुलिस सूत्रों से सिर्फ इतनी जानकारी मिली है कि कस्बे का रामलीला मैदान इलाका एक सूनसान इलाका है और वहां पर रात समय में गश्ती पुलिस के अलावा आमदरफ्त बहुत न के बराबर होती है।आबादी के लिहाज से भी इस इलाके में बहुत ज्यादा मकान नहीं हैं। शव के शरीर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसको मारकर रात समय में साक्ष्य और शिनाख्त मिटाने की कोशिश में गश्ती पुलिस के भय से मोबिल अॉयल डालकर आग लगाकरआरोपी भाग गए। शव के जिस्म पर सिवाय लोअर के कोई वस्त्र नहीं पाया गया। फिलहाल पुलिस तहकीकात में जुटी है।
फोटो कैप्शन- रामलीला मैदान में अधजला पड़ा अज्ञात अधेड़ का शव