ड्रेस पाकर छात्रों के खिल उठे चेहरे

रामू बाजपेयी
=====================

पाली(हरदोई)-
नगर के बाजार मोहल्ले में स्थित आबिद ख़ाँ उच्च प्राथमिक विद्यालय में मोहल्ले के सभासद आकाश गुप्ता द्वारा बच्चों को ड्रेस वितरित किए गए। ड्रेस पाकर बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर सभासद आकाश गुप्ता ने कहा कि ये छोटे छोटे बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है।उन्होंने कहा कि बच्चो के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक समिउल हसन ने बताया कि ये वितरण सरकार की योजना के मुताबिक किआ जा रहा है।
और उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय में कैसे अधिक से अधिक छात्रों का नाम अंकित हो उसके लिए हम निरन्तर प्रयासरत है।क्योंकि शिक्षा ही किसी राष्ट्र की उन्नति की प्रमुख कड़ी है।
इस मौके पर सीमा दीक्षित,निधि,विनय,श्रवण,दीपमाला गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।