कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व क्षेत्राधिकारी चायल के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार पटेल थाना पूरामुफ्ती पुलिस टीम और सर्विलांस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग 312/20 धारा 302, 201 भादवि बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
उक्त घटना का अनावरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश में टीम गठित की गयी थी । गठित टीम और एसओजी, सर्विलांस टीम के सार्थक प्रयास से उपरोक्त अभियोग में अभियुक्तगणों कमलेश उर्फ पंडित पासी पुत्र प्यारेलाल पासी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी छबिलवा थाना पूरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी, नन्दू पासी पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र उर्फ सन्तोष पासी उम्र करीब 18 वर्ष निवासी छबिलवा थाना पूरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी का नाम प्रकाश में आया है । जिसके बाद पुरामुफ्ती पुलिस ने अभियुक्तगणों कमलेश और नन्दू पासी उपरोक्त को समय करीब 10.30 बजे फैज के धान के खेत के पास से गिरफ्तार कर लिया । साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय को भेजा गया । इन हत्या में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्वेश सिंह एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, मनोज, सरताज, जियाउद्दीन एसओजी, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव थाना पूरामुफ्ती, मंजीत कुमार, महिला हेड कांस्टेबल गंगोत्री कैथवास थाना पूरामुफ्ती आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।