भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी द्वारा द्वितीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में रचनाकार पर्यावरण संरक्षण और हम विषय पर आधारित काव्य पाठ करेंगे।
कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने बताया कि रात 8 बजे से ऑनलाइन कवि सम्मेलन शुरू हो जाएगा जिसमे 40 रचनाकार का काव्य पाठ हेतु चयन किया गया है। ऑनलाइन कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि अब्दुल मलिक खान रहेंगे। मास्टर प्रताप सिंह जी कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
रचनाकार पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी जन जागरूकता हेतु अपनी रचनाओं से अलख जगायेंगे। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए ऐसे आयोजन की रचना तैयार की गई है।