राष्ट्र भाषा गौरव सम्मान से नवाजे गये संस्थान के नवरत्न

भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान की सम्मानशाला में चलने वाले साहित्य सम्मान की अनवरत सम्मान योजना में संस्थान के नौ साहित्य धर्मियों को राष्ट्र भाषा गौरव सम्मान प्रदान किया गया । सम्मानित साहित्यकारों ने सम्मानकर्ता लता खरे का आभार व्यक्त किया ।

संस्थान की उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ० कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी ने संवाददाता को बताया कि राष्ट्र भाषा गौरव सम्मान पाने वालों में संस्थान के अध्यक्ष राजवीर मंत्र, संस्थान प्रबन्धिका छाया सक्सेना, संस्थान संरक्षिका ( पूर्व न्यायाधीश जबलपुर) मीना भट्ट, योगशाला अधीक्षिका इंदू शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित, नारी मंच एवं व्याकरण शाला सह अध्यक्षा कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी, संस्थान के समाचार संगम के प्रमुख विनय गौतम, महेश राठौर सोनू एवं योगशाला सह अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नवीन कुमार भट्ट नीर को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर देश विदेश के नामी साहित्यकारों ने बधाई भेजी है।