कोखराज पुलिस ने पशु तस्करों को किया गिरफ़्तार, पशुओं को भी किया बरामद

कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी के कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पूरब से राष्ट्रीय राजमार्ग से तस्कर पशुओं को ट्रक में भरकर कानपुर की ओर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आनन फानन हरकत में आई कोखराज पुलिस ने चाकवन चौराहे के पास ट्रक को रोककर तलाशी लिया। ट्रक से उन्नीस पशु बरामद कर चालक सहित तीन तस्करों को हिरासत में लेकर लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया।

कोखराज कोतवाली प्रभारी को बलराम सिंह को मुखबिर ने पशु तस्करों के राष्ट्रीय राजमार्ग से जाने की सूचना पर पुलिस ने चाकवन चौराहा के समीप घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरे गए उन्नीस जानवरों को बरामद कर ट्रक व चालक सहित तीन तस्करों को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ कर पशु तस्कर मोहम्मद शरीफ पुत्र चुन्नू, इम्तियाज पुत्र हिदायत अलीअली व फुट्टी लाल पुत्र रफीकुल्लाह निवासी कशिया पूरब कोतवाली कोखराज के विरुद्ध पशु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट