26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के मौके पर सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा ग्रामीण सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा बालामऊ में शहीद स्तंभ के पास कारगिल विजय दिवस मनाया गया । जिसमें सन् 1999 में शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई । उनके पराक्रम को याद करते हुए बताया कि हमारे देश के वीर सपूत जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए । उनको धूल चटाते हुए खदेड़ कर वापस भेज दिया । ऐसे वीर सपूतों को शत शत नमन करते हैं ।
इस बीच संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने शहीद स्थल पर दीप जलाकर शहीदों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर पदाधिकारियों में राष्ट्रीय प्रचारक निर्भय सिंह, ग्रामीण सेवा अध्यक्ष अरुण राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पौरुष पान्डेय, हर्षित सिंह, मुकेश सिंह, समीर खान हरिओम मोर्य आदि मौजूद रहे ।