अंकित सक्सेना बदायूँ–
बदायूं तहसील सदर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाह्न पर समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए वेतन विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति आदि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हरिश्चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। धरने का संचालन श्री नीरज चौहान व सुबोध शर्मा द्वारा किया गया।
धरने के दौरान लेखपालों ने कहा यदि मांगे पूर्ण नही होती है तो आगामी 27 सितंबर को प्रांतीय कार्यकारणी की मीटिंग में तय होने वाली रणनीति के अनुसार वृहद आंदोलन चलाएंगे।