कछौना, हरदोई। कछौना से गौसगंज मार्ग पर शारदा नहर के कलौली पुल संकरी व एक तरफ पुलिया की रेलिंग टूटी होने के कारण आय दिन हादसों का स्पाट बन गया है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती हैं। इस ज्वलंत समस्या को सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल में जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया।
बताते चलें सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल कछौना क्षेत्र की ज्वलंत समस्या कलौली पुल संकीर्ण व रेलिंग टूटी होने के बारे में जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है। सदस्य विधान परिषद द्वारा जल शक्ति मंत्री को दिए गए पत्र में बताया गया है कि कछौना कस्बा से गौसगंज मार्ग पर शारदा नहर लखनऊ ब्रांच का कलौली पुल स्थित है। यह काफी पुराना पुल है। यह दो नहरों का पुल है। एक नहर चालू स्थित में है, वहीं दूसरी नहर सूखी है। वह पुल काफी सकरा है। एक तरफ पुलिया की रेलिंग टूटी है। जिसके कारण वाहन सीधे सुखी नहर में चले जाते हैं। प्रतिदिन कोई न कोई हादसा होता है। ग्रामीणों के काफी शोर-शराबा करने पर विभाग चंद ईंटे, बालू व सीमेंट लगाकर कर्तव्यों की इतिश्री कर लेता है। उसके चंद दिनों बाद छोटी सी टक्कर से रेलिंग की दीवार टूट जाती है। तीब्र मोड़ होने के कारण आय दिन रेलिंग टूट जाती है। राहगीर घायल हो जाते हैं। इस ज्वलंत समस्या का निराकरण करने की आवश्यकता है। जिससे राहगीरों को जो घटना से बचाया जा सके।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता