पाली ( हरदोई ) कस्बे में तैनात अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला की पत्नी ने बंदरों के हमले से एक उल्लू की जान बचाई और घायल उल्लू का उपचार कराकर वन विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया । पशु पक्षियों के प्रति दया भाव रखने वाली श्रीमती शुक्ला के कार्य की सराहना की जा रही है ।
पाली कस्बे में तैनात अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला की पत्नी दिव्या शुक्ला सोमवार दोपहर को नगर पंचायत भवन के आवास में थी कि अचानक एक बडा सा घायल उल्लू बंदरों से बचता हुआ उनके आवास में आ गया पीछे से बंदर भी आ गये श्रीमती शुक्ला ने काफी मशक्कत के बाद बंदरों से उल्लू की जान बचाई और पूरे मामले से अधिशाषी अधिकारी अवनीश शुक्ला को अवगत कराया । पशु पक्षियों के प्रति प्रेम और दया भाव रखने वाले पति पत्नी घायल उल्लू को कस्बा पाली स्थित पशुचिकित्सालय ले गये और घायल उल्लू का प्राथमिक उपचार कराया । उपचार के उपरांत अवनीश शुक्ला और उनकी पत्नी दिव्या शुक्ला उल्लू को शाहाबाद स्थित वन विभाग के कार्यालय ले गये और उल्लू को वन विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया । अधिशासी अधिकारी ने बताया उनकी पत्नी को पशु पक्षियों में बेहद लगाव है वह पशु पक्षियों के प्रति प्रेम और दया भाव रखती हैं । उल्लू को बंदरों द्वारा क्षति पहुंचाते देख वह विचलित हो गई किसी तरह उसकी जान बचाई और अपने मानव धर्म के दायित्वों का निर्वहन किया । श्रीमती शुक्ला के इस कार्य की सराहना की जा रही है । फ़ोटो:वन कर्मियों को उल्लू सौंपते ईओ व उनकी पत्नी चार दिन से बैंक शाखा में कैश न होने से ग्राहक परेशान पाली ( हरदोई ) विकास खंड भरखनी के अंतर्गत ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त्त की शाखाओं में चार दिन से कैश न होने का खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है । धन निकासी के लिए आये लोग व्यवस्था को कोसते हुए वापस लौट रहे हैं । ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त्त की भरखनी, रुपापुर, पाली शाखाओं में चार दिन से कैश नहीं है जिससे ग्राहक परेशान हैं । बैंक शाखा के खाताधारक नीरज कश्यप, सर्वेश गुप्ता, दुर्गावती आदि लोगों में किसी को इलाज के लिए तो किसी को शादी के लिए पैसे की आवश्यक्ता थी । भीषण ठंड में ग्राहकों ने लंबी लाइन भी लगाई लेकिन जब बैंककर्मियों ने बताया कि कैश नहीं है तो लोग निराश होकर अपने घरों को लौट गये । इस संबंध में शाखा प्रबंधक देवकीनंदन ने बताया कि ऊपर से कैश न आने के कारण समस्या पैदा हो गई है जोकि जल्द खत्म हो जायेगी ।