प्रयागराज। व्याकरणवेत्ता एवं भाषाविज्ञानी आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की भाषिक कर्मशाला का आयोजन १० जनवरी को पूर्वाह्ण ११ बजे से शैक्षिक संस्था 'हिन्दी-संसार', सलोरी (ईश्वरशरण बालिका विद्यालय वा पानी की टंकी के समीप), प्रयागराज के सभागार मे होगा, जहाँ आचार्य सैकड़ोँ की संख्या मे उपस्थित छात्र-छात्राओँ और अध्यापक-अध्यापिकाओँ का शैक्षिक मार्गदर्शन करेँगे, जोकि उनके नववर्षारम्भ की प्रथम कर्मशाला/पाठशाला होगी।
'हिन्दी-संसार' के निदेशक डॉ० अशोक स्वामी के अनुसार, आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय १० जनवरी को 'विश्वहिन्दी-दिवस' के अवसर पर मार्गदर्शक एवं मुख्य अतिथि के रूप मे 'अध्ययन-अध्यापन के संदर्भ मे हिन्दीभाषा की उपयोगिता और महत्ता' विषय पर व्याख्यान करेँगे; तत्पश्चात् अशुद्ध-शुद्ध शब्द-प्रयोग की बारीक़ियोँ का व्याकरण-आधार पर बोध करायेँगे, जिसे संस्था से लाखोँ की संख्या मे ऑन और ऑफ़-लाइन जुड़े छात्र-छात्राओँ और अध्यापक-अध्यापिकाओँ का ज्ञानवर्द्धन होगा।
इसी अवसर पर आर्यकन्या गर्ल्स डिग्री कॉलेज की पू्र्व-हिन्दीविभागाध्यक्ष डॉ० कल्पना वर्मा का विशिष्ट अतिथि के रूप मे 'विश्व मे हिन्दी की वर्तमान स्थिति' विषयक व्याख्यान भी होगा।
डॉ० कल्पना वर्मा
