हिमाचल प्रदेश की शान और नंबर वन लिटल एंकर, माडल, डांसर प्रकृति कौंडल को ग्राम पंचायत वनखंडी के द्वारा अपने गांव बनखंडी का नाम हिमाचल प्रदेश सहित देश-विदेश में रोशन करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधान श्री विजय कुमार, बार्ड पंच श्रीमती उर्मिला देवी और सेक्रेटरी अश्विनी कुमार जी उपस्थित रहे। जिन्होंने बेटी प्रकृति को हिमाचली टोपी और शाल पहनाकर सम्मानित किया और बेटी प्रकृति की हौसलाअफजाई करते हुए बेटी प्रकृति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।