IV24 से अनीस सिंह की रिपोर्ट
लॉकडाउन के चलते कस्बे में गोपामऊ पुलिस चौकी , जामा मस्जिद , बस स्टॉप, बंदर पार्क, बड़ा चौराहा, हरैया पुल, कुल्लही आदि जगह पर मास्क व वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस व नगर पालिका के कर्मचारियों ने खुली दुकानों को बंद कराया। अधिशाषी अधिकारी अहिबरन लाल ने कहा कि मेडिकल स्टोर को छोड़ कर अन्य कोई दुकान नहीं खुलेगी। मेडिकल स्टोर पर भीड़ नहीं लगेगी। नगर पालिका की टीम में रमाकांत सक्सेना, विवेक मिश्रा ,कृष्ण गोपाल अवस्थी, अशोक, मोतीलाल,अरूण अग्निहोत्री आदि लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान किया। वहीं कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने मास्क न लगाने व बेवजह बाजार मे घूमने पर पाँच-पाँच सौ रुपये का चालान काटा। पुलिस ने कुल दस हजार रूपये के चालान काटे।