बदायूँः। डीएम, एसएसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित कीमत पर आलू, आटा व सब्जियां इत्यादि आवश्यक वस्तुओं को बेचे। सभी लोग अपने घर पर ही रहे।
सोमवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने कोविड -19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शांति व्यवस्था का घूम कर निरीक्षण किया । डीएम को जो लोग सड़क पर या बाहर घूमते दिखाई पड़े , उनको समझाने के साथ ही घर पर रहने की हिदायत दी है । कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न निकले सभी आवश्यक वस्तुएं तथा सब्जी , फल, दूध, राशन इत्यादि सामग्री उनको समय से उपलब्ध कराई जाएगी । सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जनपद-वासी लाॅकडाउन का अक्षरशः पालन करें। सभी लोग घर पर अपने परिवार के साथ घर पर ही रहे । लाॅकडाउन के दौरान सड़क पर या घर के बाहर न घूमे इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार,सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे ।