विकास खण्ड भरावन में लोक कल्याण मेला एवं लाभार्थी सम्मेलन सम्पन

                   विकास खण्ड भरावन में आयोजित लोक कल्याण मेले एवं लाभार्थी सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख सुमन दीक्षित ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वल करके किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं के सम्बन्ध में लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया।
                  मेले में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा वर्तमान सरकार द्वारा गरीबरों के उत्थान के लिए जो योजनायें चलायी जा रही है ग्रामीणवासी मेले में लगे विभागीय स्टालों से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ भी उठायें।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी  ने आये लोगों को विकास खण्ड स्तर से संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि ग्रामीण किसी योजना की जानकारी ब्लाक से प्राप्त कर सकते है।
                  मेले में जिला सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गयी तथा एक साल नई मिशाल पुस्तक का वितरण भी किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगायें गयें। कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय के संरक्षक प्रदीप कुमार, सिनेमा आपरेटर/प्रचार सहायक ओम प्रकाश एवं कर्मचारी मौजद रहें। मेले में किशन एण्ड रसिया पार्टी द्वारा सरकार की योजनाओं को गीतों के माध्यम से बताया गया।