23 से 27 अप्रैल तक चलने वाले सम्पूर्ण टीकारण का शुभारम्भ विधायक रजनी तिवारी ने महिला अस्पताल में बने बूथ का फीता काट कर एवं बच्चों को टीकाकरण की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित लोगों से कहा कि वह अपने बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान के तहत समस्त टीके लगवायें ताकि बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सके।
उन्होने उपस्थित चिकित्सकों से कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत दूर दराज के गांवों पर विशेष ध्यान देकर वहां के शतप्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जायें तथा टीकाकरण में लगी टीमों को निर्देशित किया जाये कि प्रत्येक गांव में जाकर हर एक बच्चें का टीकाकरण करें। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डा0 विजय कुमार सिंह, डा0 रविन्द्र सिंह, डा0 वीपी गौतम, डा0वीके गुप्ता सहित अन्य डाक्टर आदि मौजूद रहें।