लोरी : सो जा सो जा गुड़िया रानी

सो जा सो जा गुड़िया रानी,
माँ की गोद है बड़ी सुहानी।
चाँद सितारे देते पहरा,
नींद का आँचल फैला गहरा।
बन्द करो अब प्यारी आँखें,
सपनों में हों मीठी बातें।
सो जा सो जा गुड़िया रानी,
माँ की गोद है बड़ी सुहानी।

सो जा सो जा मेरी गुड़िया,
आजा आजा जल्दी निन्दिया।
अब तुम सोओ सपने मे गाओ।
झूला झूलो, लड्डू खाओ।
मेले में फिर धूम मचाओ,
प्यारी बातें खूब सुनाओ।
सो जा सो जा गुड़िया रानी,
माँ की गोद है बड़ी सुहानी।

चिड़ियाँ सोईं हैं पेड़ों पर,
चंदा छुपा है बादल मे।
तारे बोले धीरे-धीरे,
गुड़िया झूमे आँगन मे।
सो जा प्यारी मूँद के आँखें,
मन बने मयूरा सावन मे।
सो जा सो जा गुड़िया रानी,
माँ की गोद है बड़ी सुहानी।