भोपाल। प्रेमी के विश्वासघात से आहत एक महिला दंत चिकित्सक की मिसरोद थाना, भोपाल क्षेत्र में फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है । जिस फ्लैट में यह घटना हुई, वहाँ युवक का लगातार आना जाना । आरोप है कि अभ्युदय सिंह नाम का यह युवक जो की श्री राम कोलोनी (भोपाल) का निवासी है ।अपनी शादी हो जाने के बाद भी महिला चिकित्सक पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था और उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसके बाद से पीड़िता अवसाद की शिकार हो गई थी।
जांच में पता चला है कि आरोपित युवक ने किसी और से शादी कर ली थी। इससे युवा दंत चिकित्सक तनाव में थी। पुलिस के मुताबिक 29 साल की सुधाश्री सोनी होशंगाबाद रोड पर रॉयलविला कालोनी में रहती थी। उसने अभ्युदय सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अभ्युदय सिंह जो कि पेशे से एक वकील है, उसको इस तरीक़े से प्रताड़ित करता था कि डॉक्टर सुधा को अपने दोस्तों और परिवार से मिलने की भी अनुमति नही थी। यह बात उसने कुछ करीबियों को भी बताई थी।
उधर, बेटी की मौत से परिवार सदमे में हैं। उनका आरोप है कि सुधा के फ्लैट में लगातार जा-जाकर अभ्युदय ने ब्लैकमेल किया। वह शादी करने का झांसा देकर 7 वर्ष से लगातार यौन शोषण करता रहा। बाद में किसी और से शादी करने के बाद भी सुधाश्री को अपने चंगुल में रखना चाहता था। परिवार ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है और फिर फाँसी पर लटका दिया गया। वह हंसमुख और जिंदादिल लड़की थी। इतनी कमजोर नहीं थी कि वह खुदकुशी कर ले।
सुधाश्री के परिवार ने आरोपित युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ह्वॉट्सएप और कॉल डिटेल की जाँच की माँग की गयी है। यह भी मांग है कि इस मामले में युवक से कड़ाई से पूछताछ की जाए तो सारा मामला सामने आ जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।