जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक सम्पन्न

            जनपद में बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल आयोजित किये जाने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो के निर्धारण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड द्वारा भेजे गये 156 केन्द्रो की सूची को जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियो द्वारा किये गये भौतिक सत्यापन के उपरान्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। जिसमें कुछ केन्द्र मानक के अनुसार न पाये जाने पर उन केन्द्रो को निरस्त करने के लिए समिति द्वारा निरस्त करने की सहमति की गई। उन्होने कहा कि विद्यालय की धारक क्षमता के अनुरूप ही विद्यार्थियो को केन्द्र आवंटित किये जाये।
        बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वी0के0 दुबे, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जी0आई0सी0 प्रधानाचार्य, बाल विद्या मन्दिर भरावन प्रधानाचार्य सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।