छंदेष्टि संपादक गीता गुप्ता ‘मन’ को महादेवी वर्मा सम्मान

दिल्ली-साहित्य संगम संस्थान के बोली विकास मंच पर 10 सितंबर 2021 को आयोजित क्षेत्रीय बोली संवर्धन ऑनलाइन वीडियो काव्यपाठ में करनें वाले विभूतियों को उन्नाव उत्तरप्रदेश की साहित्याकार व साहित्य संगम संस्थान की पत्रिका छंदेष्टि की संपादक गीता गुप्ता मन द्वारा महादेवी वर्मा सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्होंने कहा कि बोली विकास मंच पर आयोजित क्षेत्रीय बोली संवर्धन ऑनलाइन वीडियो काव्यपाठ के सुअवसर पर आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को भव्य एवं अविस्मरणीय बनाया। आपको सम्मानित करते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है। आप सभी को बहुत बहुत बधाई।

महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित विभूतियों में कटक उड़ीसा से रीता झा,ग्वालियर मध्यप्रदेश से डॉ निशि सिंह , दमोह मध्यप्रदेश से प्रेमलता उपाध्याय,सिहोरा जबलपुर से सुषमा खरे को नवाजा गया,साथ ही इस आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट मनीषियों को गीता गुप्ता मन द्वारा महादेवी वर्मा स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनाएं दी विशिष्ट अतिथियों में राजवीर सिंह मंत्र,कविराज तरुण सक्षम, कुमार रोहित रोज,छाया सक्सेना प्रभु, विनोद वर्मा दुर्गेश, राजेश कुमार शर्मा उपस्थित थे, कार्यक्रम अधीक्षक नवीन कुमार भट्ट नीर बोली विकास मंच का यह मासिक क्षेत्रीय काव्यगोष्ठी सुव्यस्थित व निरंतर निखार लाती दिख रही है,आज उन सभी मनीषियों को सम्मानित होते देख गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, बोली के प्रति सतत साधना न सिर्फ बोलियों की मूल सांस्कृतिक का परिचय कराती है बल्कि पारंपरिक रीति-रिवाज के बारे में भी गहन बोध कराती है‌। बोली विकास मंच पर यह कार्यक्रम यूं ही बहार लाती रहे आप सभी को पुनः वंदन शुभकामनाएं।