लखनऊ :- साहित्य संगम संस्थान के नारी सुवास मंच के तत्वावधान में आयोजित “नशा मुक्त समाज अभियान कौशल का” के अंतर्गत देश विदेश के 500 से अधिक प्रमुख कवियों साहित्यकारों ने अपने काव्य पाठ से युवाओं को नशा छोड़ने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाते हुए एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

इसी कड़ी में लखनऊ के दो होनहार कवियों ने भी इस काव्य पाठ में अपनीं अहम भूमिका निभाई। देश की मानी-जानी हस्ती और लखनऊ की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी ने भी काव्य पाठ कर ‘नशा मुक्त समाज, अभियान कौशल का’ में योगदान दिया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ राजेश पुरोहित जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और काव्य पाठ से नशा न करनें का संदेश दिया।