नगर की तुलसी मार्केट में सामूहिक रूप से देखा-सुना गया मन की बात कार्यक्रम

कछौना (हरदोई) : प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की 99वीं कड़ी का लाइव प्रसारण नगर पंचायत कछौना पतसेनी स्थित तुलसी मार्केट भाजपा सहित अन्य लोग ने देखा। आयोजन राधारमण शुक्ला पंकज, संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा ने किया। 

प्रधानमंत्री मोदी जी के बताए गए अंगदान, देहदान, सौर ऊर्जा, पर्यावरण, नारी शक्ति के विचारों को सुनकर आत्मसात किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात की 99वीं में देहदान, अंगदान के महत्व के बारे में बताया कि अमृतसर के एक दंपति की 39 दिन की अपनी प्यारी बिटिया की गंभीर बीमारी में चले जाने पर उसका अंगदान कर एक मिसाल पेश की। किसी की जिंदगी को बचाने के लिए आगे आएं। सुखबीर सिंह दंपति मानवता को बचाने के लिए आगे आए। हम दुनिया से जाते- जाते किसी का जीवन बचा जायें।

सांसद अशोक रावत ने बताया कि हमारी संसदीय भूमि मिश्रिख दधीची की भूमि है, जिन्होंने मानवता की रक्षा के लिए अपना शरीर दान करा कर दिया। मोदी जी ने मन की बात में कहा कि नवरात्रि के दिन चल रहे हैं, हमारी भूमि नारी की पूजा हमेशा करती चली आ रही है। नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। वंदे भारत ट्रेन की पहली महिला पायलट सुलेखा महिलाओं के लिए आईकान बन गईं हैं। बेटियां हर क्षेत्र में हर तरफ परचम लहरा रही हैं, भारत के सपनों को ऊर्जा दे रही हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छ ऊर्जा में सोलर एनर्जी के महत्व के बारे में बताया कि हमारी संस्कृति में सूर्य की उपासना का पुराना साथ है। सोलर एनर्जी का पेयजल, विद्युतीकरण क्षेत्र में अहम कदम है, इससे आर्थिक बचत होती है। पर्यावरण के लिए अहम कदम है, देश का जिला दमनदीप में शत-प्रतिशत सोलर एनर्जी से आच्छादित है। हम सभी आगे आकर सोलर एनर्जी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी तमिल संगम ऐतिहासिक कार्यक्रम का भी जिक्र किया कि किस तरह से आपसी संबंधों को सेलिब्रेट किया गया। इस कार्यक्रम से हमारी परंपराओं के माध्यम से वसुधैव कुटुंब की भावना का संदेश हर तरफ जाता है। मन की बात में श्रीनगर की वादियों एवम डल झील का जिक्र किया, वहां के किसान अपना किसान संगठन बनाकर परंपरागत से अलग हटकर फूलों की खेती कर पूरे देश में अपनी कामयाबी की खुशबू बिखेर रहे हैं। 

मन की बात में प्रधानमंत्री ने रमजान पवित्र माह की शुभकामना दी। यह काफी महत्वपूर्ण है, मन की बात में जन जन की बात है। लोगों ने काफी उत्साह से प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात के बारे विचारों को सुनकर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने मन की बात के अगले 100वें एपिसोड के लिए सभी से सुझावों व विचारों को भेजने का भी अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभापति विशेषाधिकार समिति विधान परिषद विजय बहादुर पाठक, सांसद अशोक रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक रामपाल वर्मा, युवा मोर्चा के संदीप सिंह, तहसीलदार अनुपमा, प्रधानाचार्य रामशंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल, युवा मोर्चा के मयंक सिंह कुशवाहा सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभासद व्यापारीगण, ग्रामप्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित पुरुषों, महिलाओं व छात्र-छात्राओं ने मन की बात को सुना।