साहित्य-दर्शन ई-पत्रिका के नवरात्र विशेषांक का भव्य विमोचन समारोह सम्पन्न

भवानीमंडी- नगर की साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका के वर्ष 02 अंक 34 नवरात्र विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन समारोह रविवार को गीतकार राकेश थावरिया जी की गरिमामय उपस्थिति में परिषद के मुख्य मंच पर सम्पन्न हुआ।

ऑनलाइन विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि कवयित्री राजेश कुमारी चौरसिया जी ,विशिष्ट अतिथि कवयित्री उत्साह जैन जी ,विशिष्ट अतिथि बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा जी रही।

इस नवरात्र विशेष अंक में 27 कवि कवयित्रियों की माँ की आराधना भक्ति महिमा से जुड़ी एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं का बेहतरीन काव्य संकलन है। जिसका सम्पादन परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित जी ने किया है।

ध्यातव्य है कि परिषद लगातार दो वर्षों से साहित्य दर्शन ई पत्रिका का प्रकाशन करता आया है। अब तक हज़ारों रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। नवोदित व स्थापित सभी रचनाकारों की रचनाएं ई पत्रिका में प्रकाशित की जाती है। ई इन पत्रिकाओं के जरिये भवानीमंडी ही नहीं कई राज्यों के लेखक कवि कवयित्री पर्यावरण ,स्वच्छता,नशा मुक्ति सहित कई विषयों पर अपनी रचनाओं से जन जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

नवरात्र विशेषांक को तैयार करने का अलंकृत करने का कार्य प्रखर कविराज जी व मयंक राज शर्मा जी ने किया।कार्यक्रम का संचालन राजेश पुरोहित जी ने किया।