अतरौली – थाना अतरौली क्षेत्र के गोड़वा निवासी बबलू कटियार पुत्र शिवरतन चौराहे पर टिम्बर स्टोर की दुकान का संचालक है । शनिवार की शाम वह अपनी दुकान पर ट्रक से सीमेंट उतरवा रहा था । इसी बीच गोनी गांव निवासी सन्तोष राठौर अपने पुत्रों सौरभ व शुभम तथा साथी रमेश, राहुल, नीरज व दिनेश के साथ मिलकर बबलू को डंडों से पीटने लगे। बबलू को बचाने दौडे पत्नी जानो कटियार, पुत्री यशिका, भतीजे शनी सिंह व उसकी पत्नी सीमा सिंह को भी पीट -पीटकर घायल कर दिया। बबलू ने बताया की सन्तोष पास मे ही चाट का ठेला लगाता है तथा उनके घर के सामने कूडा डालता है । कूड़ा डालने से मना किया था तो साथियों सहित मिलकर घटना को अंजाम दिया है । थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है ।