हरदोई- कासिमपुर थाना इलाके में साइकिल दुकान पर गैस बेल्डिंग वाले सिलेंडर में धमाका होने से दुकानदार जख्मी हो गया।घायल दुकानदार का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसापुर के निवासी शेर मोहम्मद इसी गौसापुर नहर पुल के पास साइकिल दुकान चलाता है।वह यहां गैस बेल्डिंग का काम भी काम करते है। रविवार को भी वह रोज की भांति अपनी दुकान पर थे और एक ग्राहक आने पर उसकी साइकिल में गैस वैल्डिंग कर रहे थे।
अचानक ही एक तेज धमाका हुआ और शेर मोहम्मद दुकान से काफी दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे तो हालत देखकर सन्न रह गए।धमाके की वजह से सिलेंडर टंकी के परखच्चे उड़ गए थे।घायल शेर मोहम्मद का प्राथमिक उपचार कराया गया।