शिकायत के बाद महिला की शादी उसके प्रेमी देवर के साथ पुलिस ने मंदिर में कराई

पाली, हरदोई : प्रेमी ने शादी का वादा किया था लेकिन बाद में वह शादी करने से मुकर गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद महिला की शादी उसके प्रेमी देवर के साथ मंदिर में करायी गई है। दरअसल देवर और भाभी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

थाना पाली क्षेत्र के जमौहरा निवासी मोनी देवी (आयु 25 वर्ष) के पति राजवीर की मृत्यु एई वर्ष पूर्व लोनार थाने के पास एक सड़क हादसे में हो गई थी। इसके बाद मोनी की नजदीकियां चचेरे देवर भैया लाल के साथ बढ़ गई। इसी दौरान दोनो के बीच प्रेम संबंध बन गए। देवर ने शुरू में मोनी से विवाह करने का वादा किया था, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम सीमाएँ तोड़ता गया। लेकिन कुछ समय पहले युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज मोनी शुक्रवार दोपहर थाने पहुँच गई। इसकी जानकारी होते ही भैयालाल ने आनन-फानन में शादी के लिए हामी भर दी। जिसके बाद देर शाम दोनो ने थाने के पीछे स्थित पंतवारी देवी मंदिर में विधिविधान से विवाह कर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। फिलहाल यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।