कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज होने वाली मतगणना के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। सुबह अधिकारियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ 57 हजार 786 कंट्रोल यूनिट खोले जांएगे ताकि मतों को गिन सके। राज्यभर में कुल पांच हजार पांच सौ से ज्यादा लोग ई वी एम को स्ट्रोंग रूम से काउंटिंग सेंटर तक पहुंचाएगें। 217 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए काउंटिंग सेंटर पर 14 टेबल रखे गए हैं। हर एक उम्मीदवार के लिए एक टेबल रखा गया है। पांच क्षेत्र में 14 से ज्यादा उम्मीदार होने के कारण उसके अनुसार टेबल डाला गया है।
संजीव कुमार जी ने बताया है कि इस बार 72.36 प्रतिशत मतदान का एक रिकार्ड बना है। इसके पहले सबसे ज्यादा मतदान 1978 में हुआ था जब मतदान की संख्या 71.90 थी। बेंगलूरू में सबसे कम मतदान होने पर खेद प्रकट करते हुए उन्होंने इसकी वजह जानने की कोशिश की थी। राज्यभर में 38 स्थानों पर दो सौ 83 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस महीने की 12 तारीख को दो सौ 24 सीटों में से दो सौ 22 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। जयनगर विधानसभा सीट पर भाजपाotes उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था, जबकि राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट का चुनाव कथित चुनावी गड़बड़ियों के कारण स्थगित कर दिया गया था।
हेब्बल के लोट्टेगोल्लाहल्ली में मतदान केंद्र संख्या-दो में और कुश्तगी के दो मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण समाप्त हो गया। आज दो हजार छह सौ उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। इन चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस, विपक्षी भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के जनता दल सेक्युलर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।