बघौली हरदोई :- ब्लाक अहिरोरी के अंतर्गत ग्राम बिवोना मजरा बघौली निवासी पीड़िता सरोज के पति रोशन की मृत्यु 3 नवंबर वर्ष 2018 को हुई थी । पति की मृत्यु के बाद 3 नाबालिग बच्चों का भार पीड़िता सरोज पर आ गया । पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवाने के लिये ग्राम पंचायत अधिकारी बघौली दिनेश गुप्ता को उक्त पीड़िता महिला द्वारा संबधित प्रपत्र 2 माह पूर्व ब्लाक पर दिए गए । उक्त अधिकारी द्वारा जांच कर उक्त महिला को नियमानुसार मृत्यु की एक ब्लाक से रसीद जारी होती है । उसके बाद मृत्यु प्रमाण पत्र का आन लाइन आवेदन किया जाता है ।
2 माह से ग्राम पंचायत अधिकारी बघौली फाइल जमा होने के बाद भी पीड़ित महिला को अभी तक रसीद नहीं जारी की । पीड़िता महिला ने कई बार उक्त अधिकारी से फोन पर सम्पर्क भी किया लेकिन लापरवाह उक्त अधिकारी ने सरकार के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुये उक्त महिला के पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की रसीद जारी करना मुनासिब नही समझा । पीड़ित महिला ने की डीएम से सेक्रेटरी के कदाचार की शिकायत की है ।