विभागीय संरक्षण के चलते कस्बे में धड़ल्ले से बिक्री हो रहा प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन

कछौना (हरदोई) : कस्बे में चोकर की दुकानों और किराना की दुकानों पर ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन धड़ल्ले से बिक रहे हैं। जिसका पशु पक्षियों के साथ मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी की मूक स्वीकृति प्राप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार दूध को निकलने हेतु व सब्जियों को जल्दी से तैयार करने के लिए पशुपालक व किसान जानकारी के अभाव में ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का प्रयोग अंधाधुंध कर रहे हैं। इंजेक्शन के इस्तेमाल से दूध पूरी तरह सुरक्षित नहीं रह जाता है, इसके सेवन से शरीर के अंग प्रभावित होते हैं, वहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। थोड़े से मुनाफे के लालच में ऐसे दुकानदार आम जनमानस की जान खतरे में डाल रहे हैं। वहीं पशु स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। कस्बे सहित किराना की दुकानों, चोकर की दुकानों और डेयरियों पर यह प्रतिबंधित इंजेक्शन धड़ल्ले से बिक्री हो रहा है। विभागीय संरक्षण के चलते आम जनमानस का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

रिपोर्ट- पी.डी.गुप्ता