- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनैतिक दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोड शो और जनसभाएं की।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारियों की नियंत्रण रेखा पर तैनाती को मंजूरी दी।
- उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकरोधी दस्ते ने प्रतिबंधित पीपल्स फ्रंट ऑफ इंडिया गुट के कार्यालयों और ठिकानों पर छापेमारी की।
- प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीगढ में शराब घोटाले मामले की जांच के दौरान धनशोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
- बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और दक्षिणी अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्र में चक्रवात बना, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह।
- भारत के जेरेमी ललनिरुंगा ने कोरिया के जिंजू में एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपिनयनशिप में रजत पदक जीता।
- मोहम्मद हुसामुद्दीन उज्बेकिस्तान के ताशकंद में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के र्क्वाटर फाइनल में।