दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जाए-इन ने आज उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य रहित क्षेत्र में मुलाकात की। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की इस घोषणा के बाद कि उत्तर कोरिया के नेता के साथ उनकी शिखर वार्ता अभी भी संभव है, इस मुलाकात को महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। दोनों नेताओं ने युद्ध विराम स्थल पनमुनजोम में करीब दो घंटे तक बातचीत की।