निपाह वायरस का ख़तरा अब बढ़ने के स्थान पर महामारीका रूप लेने लगा है । बढ़ती गर्मी के साथ मानसून की आहट पाकर यह वायरस खतरनाक हो चला है । केरल में कोझीकोड जिले के पेराम्बरा में निपाह संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 13 हो गई है। इस बीच, राज्य में विशेषज्ञ डाक्टरों का एक दल निपाह संक्रमण के कारणों का पता लगा रहा है। ऐतिहात के उपाय जोरों पर जारी हैं।