कौमी एकता के तहत गद्दी महासभा के तत्वाधान में गद्दी समाज की हुई बैठक

गद्दी समाज के हित के बारे में हुई चर्चा

कछौना (हरदोई) – विकासखंड कछौना के कामीपुर इलाके में कौमी एकता के मद्देनजर गद्दी समाज की बैठक आयोजित की गई l जिसमें गद्दी समाज के हितों के बारे में चर्चा की गई l बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गद्दी महासभा के जिला सत्तार गाजी मौजूद रहे l

विकासखंड कछौना के ग्राम कामीपुर में आयोजित गद्दी महासभा की बैठक में क्षेत्र भर के दूर-दराज गांव से आए गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि गद्दी समाज में व्याप्त आपसी भेदभाव की वजह से गद्दी समाज का अस्तित्व खतरे में है l कुछ गलत धारणा के लोग गद्दी समाज में आपसी मतभेद का जहरीला बीज रोपित कर रहे हैं, जिसके कारण हम लोग आपस मे ही लड़े जा रहे हैं और उसका खामियाजा हमारा समाज भुगत रहा है l कौमी एकता को बरकरार रखने के लिए हमें आपसी द्वेष भाव भुलाते हुए मिलजुलकर काम को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा l गद्दी महासभा के जिलाध्यक्ष सत्तार गाजी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पूरे देश व प्रदेश में जंगलराज कायम है l सरकार की दमनकारी नीति के कारण हालात दयनीय है l गद्दी समाज की हर लड़ाई में संगठन हर मोर्चे पर साथ है l बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आकर समाज को संगठित करने का काम करना होगा l इस अवसर पर आयोजक मजीद प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, गद्दी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार अहमद उर्फ गुड्डू, गद्दी महासभा के जिलाध्यक्ष सत्तार गाजी, प्रदेश महासचिव अख्तर गाजी, जिला पंचायत सदस्य अय्यूब, प्रधान जाकिर हुसैन, साबिर गाजी, शरीफ गाजी, अब्बास गाजी सहित क्षेत्र भर से आए गद्दी समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे l