क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न


बघौली, हरदोई : थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह व थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज के संयुक्त नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी बघौली उमाशंकर सिंह ने उपस्थित नागरिकों से बताया कि आने वाले त्योहारों के अंतर्गत किसी भी प्रकार के असामाजिक कार्यों से दूर रहें तथा उन्होंने सख्त लहजे में बताया कि क्षेत्र में धार्मिक उन्माद को बढ़ावा न दिया जाए । सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों से अपील की कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे तथा आपसी सद्भाव बनाए रखें ।

उन्होंने सख्त लहजे में हिदायत दी कि क्षेत्र में त्योहारों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की समाज विरोधी गतिविधियों जैसे जुआ और शराब में जो लिप्त पाया गया उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी । किसी भी प्रकार की समाज विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस अवसर पर क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान वह पूर्व प्रधान तथा अन्य संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।